चण्डीगढ़

पंजाब के कई शहरों में Complete Blackout, होटल-मार्केट सभी जगहों पर छाया अंधेरा

Complete Blackout in Amritsar: भारत-पाकिस्तान में युद्ध जैसे हालातों के बीच पंजाब के कई शहरों में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है। अमृतसर, जालंधर, पठानकोट और गुरदासपुर में पूरी तरह से ब्लैकआउट किया गया है। इस दौरान सभी जगहों की लाइटों को बंद कर दिया गया है।

Image

अमृतसर में ब्लैकआउट

Complete Blackout in Amritsar: भारत-पाकिस्तान में तनाव चरम पर है और युद्ध जैसे हालात बन गए है। ऐसे में सीमावर्ती राज्य पंजाब में हाई अलर्ट है। यहां अमृतसर समेत कई शहरों में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है। अमृतसर के अलावा जालंधर, पठानकोट और गुरदासपुर में भी टोटल ब्लैकआउट किया गया है। इस दौरान होटलों, बाजारों से लेकर शहरभर में सभी जगहों पर कंप्लीट ब्लैकआउट किया गया है। सभी जगहों की लाइटों को बंद कर दिया गया है।

पठानकोट एयरबेस पर अटैक विफल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती इलाकों पर हवाई हमले (ड्रोन मिसाइल) करने शुरू कर दिए हैं। जिसको भारतीय सेना द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया है। ताजा खबर के अनुसार पाकिस्तान ने पंजाब में पठानकोट एयरबेस पर ड्रोन और मिसाइल अटैक करने की कोशिश की। जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया है। पठानकोट के आसपास लोगों ने धमाकों की आवाज भी सुनी।

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में स्थित एयरपोर्ट के पास भी मिसाइल हमला करने की कोशिश की। जिसे सेना द्वारा विफल कर दिया गया है। जम्मू के अधिकतर हिस्सों में ब्लैकआउट किया गया है। इसके अलावा राजस्थान के भी जैसलमेर समेत कुछ शहरों में पूरी तरह से ब्लैकआउट किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article