गाजियाबाद के अस्पताल में अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू

गाजियाबाद महिला अस्पताल में ओपीडी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। अब महिलाएं घर पर बैठे ही ors.com पोर्टल पर एक रुपये में रजिस्ट्रेशन करके डॉक्टर की अपॉइंटमेंट ले सकती हैं। इससे महिलाओं को लंबी कतारों से राहत मिलेगी। साथ ही अस्पताल की भीड़ भी कम होगी।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के महिला अस्पताल में अब ओपीडी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था शुरू की गई है। जिससे महिला मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें अब अस्पतालों में लंबी लाइनों में खड़े होकर पर्चा नहीं बनवाना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने ors.com पोर्टल के जरिए महिला मरीजों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की है, जिससे महिलाएं सिर्फ एक रुपये में घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन कर सकती है और डॉक्टर से अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकती हैं।

hospital female patients - istock

सांकेतिक फोटो

गर्भवती महिलाओं को लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

गाजियाबाद में महिला हॉस्पिटल में रोजाना 500 से 600 मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं, इनमें से करीब 200 महिलाएं एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) के लिए अस्पताल आती हैं। लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर और फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए अलग-अलग लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ता था। जिस कारण कई बार गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ आई माताओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।

End of Feed