शहर

Maharashtra News: शादी कार्ड विवाद बना मौत की वजह, तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या

महाराष्ट्र के धुले जिले के पिंपलनेर में सगाई समारोह के दौरान शादी कार्ड में नाम छपने का विवाद खूनी वारदात में बदल गया। जहां धारदार हथियारों से हुए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Image

शादी हॉल में तीन लोगों की हत्या

Maharashtra News: महाराष्ट्र के धुले जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां शादी समारोह के दौरान एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शादी के कार्ड में नाम छपने को लेकर दो गुटों में बहस हुई। इस दौरान बारातियों की ओर से कुछ युवकों ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

यह घटना पिंपलनेर तालुका के नीलकंठ नगर स्थित एक शादी हॉल में हुई। जहां देवेंद्र ज्ञानेश्वर पवार, सुरेश मोजगीर गोसावी और साहिल सुरेश गोसावी पर जानलेवा हमला किया गया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमले के दौरान पंकज अशोक गिर, सुरेश सुपदुगीर और सागर गोसावी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन लोगों को पहले गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि एक की गंभीर हालत के चलते उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

परिजनों का आरोप- जानबूझकर किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सगाई और हल्दी की तैयारियों के दौरान यह घटना हुई। पहले दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और फिर अचानक धारदार हथियार निकल आए। शादी का खुशनुमा माहौल कुछ ही देर में खून-खराबे में बदल गया। वहीं मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने जानबूझकर यह हमला किया है। परिजनों के अनुसार पहले ही व्हाट्सऐप स्टेटस के जरिए इस घटना की धमकी दी गई थी। हमलावर जानबूझकर सगाई के दिन हमला करने पहुंचे थे, ताकि अधिक नुकसान पहुंचाया जा सके।

पुलिस हिरासत में एक संदिग्ध

पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article