किराया बढ़ाओ या चक्का जाम झेलो! चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में ओला-उबर की हड़ताल, 16 जून तक रहेगी कैब स्ट्राइक

चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में एप बेस्ड कैब ड्राइवरों ने किराया बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। 16 जून तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कैब सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस प्रोटेस्ट से करीब 50 हजार यात्री प्रभावित होंगे।

Cab Driver Strick: ट्राइसिटी यानी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में लोगों अगले सात दिन तक सफर के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ओला, उबर और इनड्राइव जैसे ऐप आधारित कैब ड्राइवर आज से 16 जून तक हड़ताल पर रहने वाले हैं। इन कैब चालकों ने किराया दरों में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर यह आंदोलन शुरू किया है। इसके तहत ड्राइवरों ने रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सवारी नहीं उठाने का फैसला किया है।

Cab Strike

सांकेतिक फोटो

25 से 35 रुपये प्रति किलोमीटर किराया करने की मांग

ड्राइवरों का कहना है कि मौजूदा किराया दरें बढ़ती महंगाई, ईंधन की कीमतों और वाहन रखरखाव की लागत के मुकाबले काफी कम है। चंडीगढ़ प्रशासन ने साल 2025 में कैब का किराया 25 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया था। जिसके बाद कई बार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके बावजूद किराए में कोई संशोधन नहीं किया गया।

End of Feed