ओडिशा में गर्मी का कहर, भुवनेश्वर समेत 8 शहरों में पारा 41 डिग्री के पार; अगले चार दिनों तक बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

ओडिशा में भीषण गर्मी का असर जारी है, जहां भुवनेश्वर समेत कई शहरों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है। आईएमडी ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गर्म और उमस भरे मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी है।

Odisha Weather: ओडिशा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भीषण गर्मी पड़ी, जहां भुवनेश्वर सहित आठ स्थानों पर दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी ओडिशा का बौध शहर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संबलपुर में दिन का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भुवनेश्वर और अंगुल में यह 41.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Odisha Weather

ओडिशा में वेदर अलर्ट

6 जून को इन-इन जिलों में रहेगा अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि छह जून को बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, बारगढ़, संबलपुर, अंगुल, ढेंकनाल, सोनपुर, बौध, बोलांगीर, कालाहांडी, गजपति, गंजम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ में गर्म एवं आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। वहीं बालासोर, क्योंझर, मयूरभंज, नबरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मल्कानगिरि और गजपति जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, सुंदरगढ़, अंगुल, ढेंकनाल, बौध, कालाहांडी, कंधमाल, गंजम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट (सावधान रहें) जारी किया है। उसने कहा कि राज्य में अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

End of Feed