Odisha: हाई अलर्ट पर पुरी, जगन्नाथ मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर बढ़ी सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

Odisha: ओडिशा के पुरी शहर भी हाई अलर्ट पर है। जगन्नाथ मंदिर समेत शहर के सभी कई संस्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की कड़ाई से जांच की जा रही है।

Odisha: भारत-पाकिस्तान में बढ़ती तनाव की स्थिति के बीच ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर में भी हाई अलर्ट है। मंदिर समेत पूरे शहर में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। पुलिस ने गुरुवार को सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के साथ-साथ राज्य के 480 किलोमीटर लंबे तटीय क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया है। शहर में आने वाले वाहनों की जांच से लेकर मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के सामान की जांच की जा रही है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर है। सभी स्थानों की जांच की जा रही है और भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पूरी के कई संस्थानों में बढ़ी सुरक्षा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर, चार जिलों में महत्वपूर्ण रक्षा प्रतिष्ठानों, भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए), बंदरगाहों, औद्योगिक शहरों, महत्वपूर्ण बांधों और राज्य के प्रशासनिक भवनों सहित एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

End of Feed