Odisha News: नयागढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,250 लीटर अवैध देशी शराब जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार

Odisha News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नयागढ़ की ओड़गांव पुलिस ने रोहीबांका में कार्रवाई करते हुए 3,250 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने पिकअप वैन समेत आरोपी चालक चिन्मय प्रधान को गिरफ्तार किया है।

Odisha News: देश भर में चलाए जा रहे 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत ओडिशा की नयागढ़ जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस विशेष अभियान के तहत ओड़गांव थाना पुलिस ने 29 अगस्त को रोहीबांका के पास जाल बिछाकर अवैध देशी शराब की एक बड़ी खेप को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक अशोक लेलैंड पिकअप वैन को कब्जे में लिया और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

odisha liquor

रोहीबांका के पास 65 बोरियों में मिली शराब की खेप

65 बोरियों में भरे मिले 32,500 पाउच

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गंजाम जिले के करचूली क्षेत्र से एक पिकअप वैन में अवैध शराब लादकर ओड़गांव की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर ओड़गांव पुलिस की चेकिंग टीम ने रोहीबांका के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर अधिकारियों के होश उड़ गए। पिकअप वैन के अंदर बिना किसी वैध लाइसेंस या परमिट के भारी मात्रा में देशी शराब परिवहन की जा रही थी। कुल 65 प्लास्टिक की बोरियां, 32,500 100 मिली की पाउच, कुल 3,250 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई है। शराब ले जा रही अशोक लेलैंड पिकअप वैन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

End of Feed