चक्रवात अर्नब को लेकर ओडिशा अलर्ट, 313 राहत टीमें तैनात और 2,037 शेल्टर तैयार

चक्रवात अर्नब को देखते हुए ओडिशा में 313 राहत और बचाव टीमें तैनात की गई हैं, जबकि 2,037 आश्रय स्थल तैयार रखे गए हैं। मौसम विभाग ने दक्षिणी ओडिशा के छह जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट दिया है।

Cyclone Arnab: चक्रवात ‘अर्नब’ के असर को देखते हुए ओडिशा में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि चक्रवात से निपटने के लिए 313 राहत एवं बचाव टीमें तैनात की गई हैं और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 2,037 आश्रय स्थल (Shelter) तैयार रखे गए हैं। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य जनहानि को शून्य रखना है।

odisha cyclone arnab

चक्रवात अर्नब को लेकर ओडिशा अलर्ट

मंत्री सुरेश पुजारी ने मंगलवार को भुवनेश्वर स्थित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि चक्रवात का लैंडफॉल आंध्र प्रदेश के तट पर जारी था और इसके आगे बढ़कर ओडिशा के दक्षिणी जिलों को प्रभावित करने की आशंका है।

End of Feed