शहर

Odisha Violence: ओडिशा के बालासोर में कर्फ्यू से फौरी राहत, पशु वध को लेकर भड़की थी हिंसा; अबतक 45 गिरफ्तार

Balasore Curfew: ओडिशा के बालासोर नगरपालिका क्षेत्र में पशु वध को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद लगाए गए कर्फ्यू में गुरुवार को चार घंटे की ढील दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे से 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। इस दौरान सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे, ताकि लोग अपनी दैनिक जरुरतों का सामान खरीद सकें।

Image

बालासोर हिंसा

Photo : ANI

Balasore Curfew: ओडिशा के बालासोर नगरपालिका क्षेत्र में पशु वध को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद लगाए गए कर्फ्यू में गुरुवार को चार घंटे की ढील दी गई, ताकि लोग आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें। उत्तरी ओडिशा के शहर बालासोर में पशु वध को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद सोमवार रात को यहां कर्फ्यू लगा दिया गया था।

कर्फ्यू में ढील (Balasore Curfew)

एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सात बजे से 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। इस दौरान सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे, ताकि लोग अपनी दैनिक जरुरतों का सामान खरीद सकें। बालासोर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, कर्फ्यू में दी गई ढील के दौरान किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं है और न ही लोगों को बड़ी संख्या में आवाजाही की इजाजत है।

कब तक लागू रहेगा कर्फ्यू?

बालासोर में कर्फ्यू 20 जून को मध्यरात्रि तक लागू रहेगा। प्रशासन बाद में यह निर्णय लेगा कि कर्फ्यू को आगे बढ़ाया जाए या फिर खत्म किया जाए। एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय बल की छह कंपनियां बालासोर पहुंच गई हैं और उन्हें शहर के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जा रहा है।

पुलिस बल की 40 टुकड़ियां तैनात

बालासोर की पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने कहा कि पुलिस बल की लगभग 40 टुकड़ियां तैनात की गई हैं और स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। सोमवार शाम को हुई इस झड़प में कम से कम 10 लोग घायल हो गए थे। बता दें कि दंगा करने और कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 45 लोगों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

CM ने की शांति की अपील

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने जिला प्रशासन से बालासोर शहर में सामान्य स्थिति को बहाल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article