शहर

Odisha Accident: बस से टकरा कर चाय की दुकान पर पलटा टैंकर, चार की मौत; 13 घायल

ओडिशा में एक बस और टैंकर के आपस में टकराने टैंकर सड़क किनारे एक दुकान पर पलट गई। इस हादसे में 4 लोगो की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 13 लोगों घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत काफी गंभीर है। आइए जानें पूरा मामला-

Image

ओडिशा सड़क हादसे में चार की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Odisha Accident: ओडिशा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बस के टकराने के बाद टैंकर सड़क किनारे के एक दुकान पर पलट गई। इस हादस में चार लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। मामला ओडिशा के गंजाम जिले का है, यहां हिंजिली के पास समरझोला में राष्ट्रीय राजमार्ग 59 के पास यह हादसा हुआ। जहां गुरुवार को सुबह एक बस और टैंकर के टकराने से लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम राजमार्ग से वाहन हटा रही हैं।

हादसे में घायल 13 लोग

ओडिशा के गंजाम जिले दुर्घटना हिंजिली के पास समरझोला में राष्ट्रीय राजमार्ग 59 है गुरुवार को यह हादसा हुआ है। सुबह एक बस से टकराने के बाद एक टैंकर सड़क किनारे बनी चाय की दुकान पर पलटी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 13 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस इसकी जानकारी दी।

चाय के दुकान पर पलटा टैंकर

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना हिंजिली के पास समरझोला में राष्ट्रीय राजमार्ग 59 पर हुई। उसने बताया कि बस भवानीपटना से बरहामपुर की ओर जा रही थी, जबकि टैंकर अस्का की ओर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चाय की दुकान पर बैठे अन्य तीन लोग भी मारे गए हैं।

घायलों की हालत गंभीर

इस घटना में घायल हुए लोगों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर हैं। पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीणा ने कहा, "इस घटना में कुल चार लोगों की मौत हुई है।'' मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article