नोएडा

Noida Fire: नोएडा के सेक्टर 74 के नार्थ आई बिल्डिंग में लगी आग, पूरा ग्राउंड फ्लोर राख

Noida Fire: नोएडा सेक्टर 74 के निर्माणाधी सोसायटी नॉर्थ आई बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही आधा दर्शन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है-

Image

नोएडा सेक्टर 74 के बिल्डिंग में लगी आग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Noida Fire: नोएडा से हाल ही एक खबर आई है, जहां एक निर्माणाधीन सोसायटी की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में लगी। जिसके बाद देखते ही देखते ही आग की लपटे तेज हो उठी। घटना नोएडा के सेक्टर 74 की है। जहां आग लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल टीम को दी गई। जिसके बाद करीब आधा दर्ज गाड़ियां वहां पहुंची। दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, इस हादसे में बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर आग में जलकर राख हो गई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है बिल्डिंग के नोर्थ आई बिल्डिंग में आग लगी। जिसे दमकल कर्मियों ने मैके पर अपनी टीम के साथ आग पर काबू पाया लिया है। आग की घटना निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुई, जिससे अभी तक किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है।

दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

मौके पर सूचना मिलने और दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग बिल्डिग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। इसमें कोई जनहानी नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article