Nuh: एक-दो बार नहीं कई बार पलटी बेकाबू कार, फंसे परिवार के मसीहा बने स्थानीय लोग

हरियाणा के नूंह में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई और ग्रीन बेल्ट में जा अटकी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे परिवार को बाहर निकाला। गाड़ी को भारी नुकसान हुआ, लेकिन राहत की बात रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

Delhi Mumbai Expressway Accident: हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और कई बार पलटते हुए एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित ग्रीन बेल्ट में जा गिरी। तेज रफ्तार के कारण वहां धूल का घना गुबार फैल गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें कार के पलटने और लोगों के तुरंत मौके पर दौड़कर मदद करने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।

Car Overturns Multiple Times on Delhi–Mumbai Expressway

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार कई बार पलटी

स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार के दरवाजे खोलकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें चार महिलाएं शामिल थीं। पिछली सीट पर बैठी एक यात्री फंस गई थी, जबकि कार चला रहा युवक बेहोश हो गया। राहत की बात यह रही कि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। यह घटना फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव महू चोपड़ा के पास रविवार देर शाम हुई।

End of Feed