CBSE की OSM प्रणाली के खिलाफ NSUI ने पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट; याचिका दाखिल कर की यह मांग

एनएसयूआई ने 12वीं कक्षा के लिए सीबीएसई की ’ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) प्रणाली में बड़े पैमाने पर हुईं कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। इसमें उसने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच का अनुरोध किया है।

कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई ने 12वीं कक्षा के लिए सीबीएसई की ’ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) प्रणाली में बड़े पैमाने पर हुईं कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच का अनुरोध करते हुए मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओर से दायर जनहित याचिका में शिकायतकर्ता छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का ऑफलाइन पुनर्मूल्यांकन और भौतिक सत्यापन करने का अनुरोध किया गया है।

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट। फाइल फोटो

न्यायालय की अवकाशकालीन पीठ आठ जून को मामले की सुनवाई कर सकती है। याचिका में अधिकारियों को प्रभावित छात्रों के लिए एक महीने तक उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए सीबीएसई पोर्टल खुला रखने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

End of Feed