Bihar: STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात लुटेरा प्रिंस कुमार एनकाउंटर में ढेर

सोना लूट और डकैती के कई मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार उर्फ अभिजीत का पुलिस के साथ मुठभेड़ में अंत हो गया। शुक्रवार को पटना एसटीएफ और वैशाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हाजीपुर के हनुमान नगर इलाके में उसे ढेर किया गया। लंबे समय से फरार चल रहा प्रिंस कई संगीन अपराधों में शामिल रहा था और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।

Bihar News: पुलिस ने सोना लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार उर्फ अभिजीत को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह कार्रवाई शुक्रवार को पटना एसटीएफ और वैशाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर कॉलोनी में अंजाम दी। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस हनुमान नगर कॉलोनी के एक मकान में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ और वैशाली पुलिस की टीम ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया। जब पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि वह कई राज्यों में संगीन आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था।

Notorious criminal killed in encounter in Bihar

बिहार में कुख्यात अपराधी मुठभेड़ में ढेर

तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में संलिप्तता

मुठभेड़ में मारा गया अपराधी प्रिंस कुमार वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना गांव का रहने वाला था। वह पूर्णिया के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में भी शामिल रहा था। इसके अलावा उसके खिलाफ वैशाली जिले के सदर, बिदुपुर, महुआ, भगवानपुर, गोरौल और पातेपुर थानों समेत कई जगहों पर लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज थे। सीतामढ़ी जिले के रून्नी सैदपुर थाने में भी उस पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज था।

End of Feed