बिहार में नई सियासी पारी; नागालैंड के राज्यपाल बनने के बाद नंद किशोर यादव ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। इसी बीच आज शनिवार को नागालैंड के नए राज्यपाल नंद किशोर यादव ने नीतीश कुमार से मुलाकात की। वहीं, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बीच उनके बेटे निशांत कुमार 8 मार्च को जदयू में शामिल होने जा रहे हैं।

Bihar News: बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की अधिसूचना के बाद, शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री आवास '1 अणे मार्ग' पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस औपचारिक भेंट के दौरान नीतीश कुमार ने उन्हें इस नई संवैधानिक जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। नंद किशोर यादव का राज्यपाल बनना उनके दशकों लंबे राजनीतिक अनुभव और बिहार के विकास में उनके योगदान का सम्मान माना जा रहा है।

nand kishore yadav met nitish kumar

1 अणे मार्ग पर हुई मुलाकात (ANI)

दिल्ली की राह पर नीतीश कुमार

बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा चौंकाने वाला मोड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करना है। लंबे समय तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहने वाले नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। हालांकि, उनके इस फैसले से उनके पैतृक गांव और कार्यकर्ताओं में उदासी है। गांव के लोगों का कहना है कि वे नीतीश कुमार को बिहार से दूर जाते नहीं देखना चाहते।

End of Feed