नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन को लेकर योगी सरकार ने उठाया अहम कदम, निकालेगा हल

नोएडा में चल रहे मजदूर विवाद को सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इस मामले के समाधान के लिए गठित हाई लेवल कमेटी आज रात तक निष्कर्ष तक पहुंच सकती है।

Noida Workers Protest News: नोएडा चल रहे मजदूर विवाद को सुलझाने के लिए बनाई गई उच्च स्तरीय समिति आज रात तक समाधान निकालने की कोशिश करेगी। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री योगी की पैनी नजर बनी हुई है और सभी पक्षों के साथ लगातार संवाद जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात में इस प्रकरण की विस्तृत समीक्षा भी करेंगे। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए श्रम विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया। औद्योगिक क्षेत्र में संतुलन बनाए रखने और शांति कायम रखने के उद्देश्य से नोएडा में एक हाई लेवल कमेटी गठित की गई, जो सभी संबंधित पक्षों से बातचीत कर समाधान तलाशने का काम करेगी।

CM Yogi Adityanath (File Photo: PTI)

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो: पीटीआई)

इनको किया गया कमेटी में शामिल

इस समिति की अगुवाई औद्योगिक विकास आयुक्त करेंगे। इसके अलावा, अपर मुख्य सचिव (एमएसएमई) और प्रमुख सचिव (श्रम एवं सेवायोजन) को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश (कानपुर) से नामित एक अधिकारी को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। समिति में श्रमिक संगठनों के पांच प्रतिनिधियों और उद्योग संगठनों के तीन प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है, ताकि हर पक्ष की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। यह टीम गौतम बुद्ध नगर पहुंच चुकी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

End of Feed