Noida Protest में हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : DGP

नोएडा में आज 13 अप्रैल को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद डीजीपी ने उकसाने वाले और बाहरी तत्वों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने आज यानी सोमवार 13 अप्रैल को कहा कि पुलिस नोएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन (Noida Protest) के दौरान हिंसा भड़काने वाले तत्वों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

DGP Rajeev Krishna

DGP राजीव कृष्णा ने दिया नोएडा हिंसा पर बयान

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस महानिदेशक ने कहा कि नोएडा में हिंसा भड़काने और अशांति फैलाने में शामिल 'उकसाने वाले तत्वों' और 'बाहरी तत्वों' का पता लगाया जा रहा है। कृष्ण ने कहा, 'ऐसे तत्वों की पहचान हो जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

End of Feed