शहर

Noida News: भारी जाम के बीच नोएडा आने के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल, आई Traffic Advisory

नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन के चलते हर तरफ भीषण जाम लगा हुआ है। प्रदर्शन के कारण चिल्ला बॉर्डर बंद है, जिससे ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने सुझाया ये रूट -

Image

दिल्ली से नोएडा आने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Noida News: नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले तीन-चार दिनों से सुलग रहा मजदूरों का गुस्सा आज यानी सोमवार 13 अप्रैल को यहां की सड़कों पर किसी ज्वालामुखी की तरह फूटा। हजारों की संख्या में मजदूर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों (Noida Protest) पर उतर आए, जिसके चलते नोएडा सेक्टर 62, नोएडा फेस 2, गाजियाबाद लालकुआं से लेकर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और दिल्ली में अक्षरधाम से लेकर नोएडा के चिल्ला बॉर्डर तक भीषण जाम लग गया। इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि आप इस भारी ट्रैफिक जाम में न फंसें और आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज यानी सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पोस्ट में बताया गया है कि प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों की प्रदर्शन के कारण नोएडा में ट्रैफिक बहुत ही बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इस पोस्ट में बताया गया कि प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने चिल्ला बॉर्डर (मयूर विहार के पास दिल्ली बॉर्डर) नोएडा लिंक रोड पर ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इसके कारण चिल्ला बॉर्डर से नोएडा की तरफ आने वाला ट्रैफिक बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने इस पोस्ट में बताया कि अगर आप दिल्ली की तरफ से नोएडा जा रहे हैं तो किन रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर आप दिल्ली से नोएडा जा रहे हैं तो DND का इस्तेमाल करके नोएडा पहुंच सकते हैं।

अगर आप सराय काले खां से नोएडा जा रहे हैं तो अक्षरधाम और चिल्ला बॉर्डर होते हुए आने की बजाय डीएनडी से जाएं। इसके अलावा आप NH24 से भी नोएडा जा सकते हैं, इसके लिए आपको कोंडली ब्रिज का इस्तेमाल करते हुए नोएडा मोड से नोएडा में एंट्री लेनी होगी।

इधर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने भी फोर्टिस स्टेशन और सेक्टर 62 मेट्रो स्टेशन के नीचे यातायात को सुचारू कराए जाने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज का कोलाज भी शेयर किया है।

इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने यातायात हेल्पलाइन नंबर भी दिया है। इस हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर फोन करके आप ट्रैफिक की जानकारी दे सकते हैं। अगर कहीं ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही हो तो इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article