Noida News: नोएडा शहर में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात को दो सांडों की लड़ाई के बीच गोरखपुर के रहने वाली एक युवक की जान चली गई। जब युवक काम करके कंपनी से वापस कमरे पर जाने के लिए लौट रहा था तो उसी दौरान दो सांड आपस में लड़ रहे थे। इसी बीच में युवक पास से गुजरा और एक सांड ने युवक की गर्दन में अपने सींग को घुसा दिया।
नोएडा में दो सांडो की लड़ाई में काम से लौट रहे युवक की गई जान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बता दें कि, इस घटना में युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा नोएडा के होजरी कांप्लेक्स में स्थित शाही एक्सपोर्ट के सामने का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, गोरखपुर का रहने वाला 32 साल का अभिषेक नोएडा के होजरी कांप्लेक्स में स्थित एक फैक्ट्री में काम किया करता था। वह नोएडा के ही याकूबपुर गांव में किराए के एक मकान में कमरा लेकर रहता था।
