Noida News: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज है। शहर में अलग-अलग 17 जगहों पर नए बस स्टैंड बनाने की तैयारी चल रही है। यात्रियों को इन स्टैंड पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट समेत कई आधुनिक तरीके की सुविधाएं मिलेंगी। स्टैंड बिल्ट ऑपरेशन एंड ट्रांसफर (बीओटी) स्कीम के तहत बनाए जाएंगे या फिर टेंडर के जरिए बनाए जाएंगे, यह एक सप्ताह में नोएडा प्राधिकरण तय करेगा।
बता दें कि, शहर में अभी 100 से अधिक स्टैंड पहले से बने हुए हैं। यह सब 5 से 10 साल पुराने बताए जा रहे हैं। इन स्टैंड पर सिर्फ डीटीसी और नोएडा-गाजियाबाद के बीच चलने वाली प्राइवेट बसें रुका करती हैं।
