Noida: मीट की दुकान पर ग्राहकों के बीच ताबड़तोड़ चाकूबाजी, मेरठ के युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मीट खरीदने की बात पर हुए विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी का माहौल है।

नोएडा में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या मीट की दुकान पर हुई। बताया जा रहा है कि वह मीट की दुकान पर सामान लेने गया था और वहां पर मौजूद दूसरे ग्राहक से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे व्यक्ति ने मीट की दुकान में रखे चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया है और उसकी तलाश जारी है।

Noida: मीट की दुकान पर ग्राहकों के बीच ताबड़तोड़ चाकूबाजी, मेरठ के युवक की हत्या

मीट की दुकान पर हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना-113 इलाके में मीट की दुकान पर सामान लेने के दौरान दो ग्राहकों में विवाद हो गया। जिसमें एक शख्स ने दूसरे पर चाकू से कई वार कर दिए। इस घटना में शहजाद (35) की मौत हो गई। मृतक मूलरूप से मेरठ का था और यहां पर किराए के मकान में रहता था। इस मामले को लेकर पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।

End of Feed