नोएडा

Noida News: मामी बनने पर ननद के घर गई तो ननदोई ने कनपटी पर बंदूक सटाकर लूटी इज्जत

नोएडा से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला के ननदोई ने उसका बलात्कार किया है और ब्लैकमेल भी किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ननदोई ने पिस्तौल के बल पर उसका बलात्कार किया और अश्लील तस्वीरें दिखा कर ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने में कोतवाली सेक्टर-39 में केस दर्ज करवाया है।

Image

ननदोई ने तार तार की रिश्तों की मर्यादा

Photo : Times Now Digital

Noida: रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश में एक महिला के रिश्तेदार ने ही उसका बलात्कार किया और ब्लैकमेल भी किया। इस तरह की घटना ना देश के लिए नई है, ना यूपी के लिए। लेकिन इसकी गंभीरता समाज में महिलाओं की स्थिति और व्यक्तिगत सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

ये गंभीर मामला उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से सुनने में आया है। यहां एक महिला ने अपने ननदोई पर बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में केस दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि साल 2022 में बागपत के रहने वाले लड़के से उसकी शादी हुई और वह गाजियाबाद में अपने पति के साथ रहती है। महिला के ननद और ननदोई नोएडा सेक्टर-105 में रहते हैं। महिला का आरोप है कि जबसे उसकी शादी हुई है, तबसे उसका ननदोई उसपर गलत नजर रखता था।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नवंबर 2023 में उसके ननद की जब बेटी हुई तो वह अपनी ननद के घर पहुंची। उसी शाम उसके ननदोई ने उसे पीछे से दबोचकर कनपटी पर पिस्तौल सटा दी और महिला का बलात्कार किया। इसके बाद उसने महिला को अश्लील तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़िता ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग में भी की है।

सभ्यताओं के साथ विकसित हुए विचारों को अगर ऐसे ही ताक पर रखा जाता रहा, तो यह महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को और वीभत्स और खतरनाक बना देगा। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की कई रिपोर्ट्स कहती हैं कि 90 प्रतिशत से ऊपर रेप के मामलों में रेपिस्ट पीड़िता के पहचान का ही व्यक्ति होता है। ऐसे में कानूनी व्यवस्थाओं का और मजबूत होना जरूरी हो जाता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article