फेसबुक पर लाइव आकर महिला ने खाया जहर, ससुराल पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, नोएडा पुलिस ने ऐसे बचाई जान

नोएडा में एक महिला ने फेसबुक पर लाइव आकर अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। जिसके बाद लाइव वीडियो में भी जहरीला पदार्थ खा लिया। वीडियो की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत महिला की लोकेशन ट्रेस की और महिला को अस्पताल में भर्ता कराकर उसकी जान बचाई। फिलहाल महिला की काउंसलिंग कराई जा रही है।

Noida News: नोएडा के थाना फेस-2 इलाके में एक महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर खुदकुशी करने की कोशिश। हालांकि पुलिस की सक्रियता से महिला की जान बचा ली गई। महिला ने लाइव के दौरान अपने ससुरालजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने तुरंत वीडिया का संज्ञान लेते हुए महिला की लोकेशन ट्रेस की और मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Meta AI

Meta AI

शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना क लाया आरोप

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार 22 मार्च को नोएडा के फेस-2 स्थित लोटस पिनास सोसाइटी का है। पुलिस के अनुसार महिला मूल रूप से यूपी के गोंडा की रहने वाली है, वह नोएडा में लोटस पिनास सोसाइटी में रह रही थी। शनिवार को महिला फेसबुक पर लाइव आई। इस दौरान उसने अपने ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। जिसके कुछ देर महिला ने कैमरे के सामने ही जहरीला पदार्थ खा लिया।

End of Feed