नोएडा

Noida Encounter: गैंगस्टर एक्ट में वांटेड अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

Noida Police Encounter: नोएडा में सेक्टर 142 थाना पुलिस की गैंगस्टर एक्ट के तहत वॉटेंड अपराधी के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

Image

फाइल फोटो

Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस ने ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत वांछित 15 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सेक्टर 142 थाना पुलिस शुक्रवार सुबह एफएनजी सर्विस रोड पर अवरोधक लगाकर वाहनों की तलाशी ले रही थी, तभी उसने सामने से आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस दल पर गोलियां चला दीं जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी।

आरोपी पर आधा दर्जन मामले दर्ज

अवस्थी ने बताया कि आरोपी की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है और वह गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है और उसके खिलाफ आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article