Noida: नोएडा में सीज होंगी इस सीरीज की गाडियां, ट्रैफिक पुलिस का नया फरमान, जानिए किसका आएगा नंबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 06:16 PM IST

Noida: साइबर सिटी के प्रादेशिक परिवहन कार्यालय की ओर से करीब 1 लाख 19 हजार वाहनों के ओनर्स को नोटिस भेजे गए हैं। आरटीओ के निशाने पर फिलहाल मुख्य तौर पर जेड या यूपी 16 जेड सीरीज से शुरू होने वाली गाड़ियां हैं। इस सीरीज की गाड़ियां 15 साल पुरानी हैं व बुधवार से जो भी इस सीरीज की गाड़ी सड़क पर दिखेंगी उसे नोएडा ट्रैफिक पुलिस सीज कर देगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरटीओ ने 1.19 लाख वाहन कंडम घोषित किए
  • आरटीओ के निशाने पर जेड या यूपी 16 जेड सीरीज के वाहन
  • डीजल व पेट्रोल के ये वाहन हैं 15 साल पुराने


Noida: नोएडा के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। अब पुरानी गाड़ियों को सड़कों पर दौड़ाना कहीं आपको भारी ना पड़ जाए। बता दें कि, पुरानी हो चुकी गाड़ियों को लेकर नोएडा की यातायात पुलिस अब एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।

Noida News

नोएडा में 15 साल पुराने वाहन अब नहीं दौड़ सकेंगे सड़कों पर (सांकेतिक तस्वीर)

साइबर सिटी की यातायात पुलिस उन गाड़ियों को सीज करेगी, जिनका पंजीकरण समाप्त हो चुका है। इसके लिए प्रादेशिक परिवहन कार्यालय की ओर से करीब 1 लाख 19 हजार वाहनों के ओनर्स को नोटिस भेजे गए हैं। महकमे के अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी गाड़ियों का पंजीकरण बुधवार से समाप्त हो गया है। इन सभी गाड़ियों में कुछ 15 वर्ष पुरानी पेट्रोल की गाड़ी हैं तो कुछ 10 साल पुरानी डीजल की गाड़ी हैं।

End of Feed