नोएडा

Best Market to shop for Valentine week in Noida: नोएडा में इस वैलेंटाइन वीक में करना चाहते हैं शॉपिंग, तो नोएडा की इन फेमस मार्केट में करें विजिट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 08:12 PM IST

Market For Shopping In Noida: नोएडा में इस वैलेंटाइन अगर आप बजट के अंदर शॉपिंग के लिए सोच रहे हैं तो आपके पास कई विकल्प मौजूद है। यहां की मार्केट में आप अपने पार्टनर के मनपसंद की कई चीजें खरीद सकेंगे। यहां की मार्केट में आपको ट्रेंडिग फैशन के कपड़ों से लेकर जरूरी सामानों की दुकानें आसानी से मिल जाएंगी।

Image

इस वैलेंटाइन वीक में पार्टनर के साथ बजट में खरीदारी करने के लिए बेस्ट मार्केट के कई हैं विकल्प (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा के कुछ मार्केट बजट में खरीदारी के लिए हैं बेस्ट
  • नए ट्रेंड के फैशन से जुड़े सामानों के लिए बेस्ट है अट्टा मार्केट
  • मोबाइल फोन से जुड़े सामानों के लिए बेस्ट है सावित्री मार्केट


Noida News: नोएडा पिछले कुछ सालों से बड़ा शॉपिंग हब बनकर उभर रहा है। एक तरफ यहां पर बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल्स हैं तो वहीं दूसरी तरफ यहां के लोकल बाजार भी पीछे नहीं है। इन बाजारों में आपकी रोजाना की जरुरत से लेकर तमाम फैशनेबल आउटफिट, नए ट्रेंड की ज्वैलरी, शूज और सैंडिल जैसे सामान कम कीमतों पर मिल सकते हैं। इस वैलेंटाइन आप अपने पार्टनर के साथ इन बाजारों में बजट के अनुरूप खरीदारी कर सकते हैं।

बता दें कि, अगर आप किफायती फैशन, एक्सेसरीज, इलेक्ट्रॉनिक सामान, हैंडबैग, फुटवियर की तलाश में हैं, तो सेक्टर-18 के पास अट्टा मार्केट एकदम परफेक्ट जगह है। यहां पर ब्रांडेड कपड़ों की दुकानों से लेकर फैशनेबल एक्सेसरीज मिल जाएंगी। बता दें कि, यहां पर किताबें, मोबाइल और कंप्यूटर/लैपटॉप के स्टोर्स भी मिल जाएंगे। इसके अलावा, आपको अट्टा मार्केट में कई प्रकार के रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानें आसानी से मिल जाएंगी। आप अपने पार्टनर के साथ यहां शॉपिंग करने के साथ लाजवाब स्वाद का भी मजा ले सकते हैं।

सेक्टर-27 की सावित्री मार्केट

अट्टा मार्केट के पास ही नोएडा के सेक्टर -27 में स्थित है सावित्री मार्केट। दिल्ली की गफ्फार मार्केट की तरह यहां से भी आप सस्ते दामों पर नए मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप और कंप्यूटर एक्सेसरीज की खरीदारी अपने पार्टनर के साथ कर सकते हैं। यहां कुछ कंप्यूटर और लैपटॉप ठीक करने की दुकानें भी उपलब्ध हैं। दूसरे बाजारों की तरह यहां भी आपको खाने-पीने की बढ़िया दुकानें मिल जाएंगी। शाम के समय तो यहां की मार्केट में की रौनक देखने को मिलती है।

सेक्टर-18 की सुनहरी मार्केट

सुनहरी मार्केट नोएडा सेक्टर -18 मेट्रो स्टेशन के पास ही है। यहां पर आप बजट में खरीदारी कर सकते हैं। बाजार की गलियों में फेरीवाले और छोटी दुकानें भी मौजूद हैं, जो उचित मूल्यों पर जूते, कपड़े, बैग और घरेलू सामानों की दुकानें लगाते हैं। अगर आप इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर के लिए बजट में कुछ स्पेशल खरीदना चाहते हैं तो यहां से आप काफी कम कीमत में भी गिफ्ट खरीद पाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article