Noida News: वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। जाहिर है कि आप सभी अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कई जगहों पर घूमने की प्लानिंग कर रहे होंगे। अगर आप ज्यादा दूर न जाते हुए अपने साथी को नोएडा में ही कहीं ले जाना चाहते हैं, तो यहां कई अच्छे ऑप्शन हैं। नोएडा में कई ऐसी जगहें हैं जो आपके वैलेंटाइन वीक को यादगार बना सकती हैं।
बता दें कि, नोएडा को एक्सप्रेस हाईवे, आईटी कंपनीज, हाई राइज बिल्डिंग और करीने से बनाए गए पार्कों के लिए जाना जाता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि, रोमांस के लिए यहां पर कोई जगह अच्छी नहीं है। एंटरटेनमेंट पार्क, स्ट्रीट मार्केट, आर्ट गैलरी, रेस्टोरेंट, पब और सेंचुरी तक यहां कपल्स के लिए बहुत कुछ है। इतना ही नहीं नोएडा में ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जो आपको पूरा विदेश वाला फील दे सकती हैं। नोएडा में कई ऐसे प्लेस हैं जो विशेष तौर पर कपल्स के लिए बेस्ट हैं।
