Noida: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूट और चोरी की वारदात को देते थे अंजाम

Noida: नोएडा थाना सेक्टर 142 की पुलिस ने सेक्टर 140 में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के चोरी के कई मोबाइल और कार बरामद की है। मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Noida: यूपी के नोएडा में अपराध है कि बढ़ता ही जा रहा है। इन आपराधिक वारदातों को कम करने के लिए पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान समय-समय पर चलाया जाता है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली के घायल हुए बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

Arrested

नोएडा पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा थाना सेक्टर 142 पुलिस द्वारा सेक्टर 140 में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान उन्हें दूर से बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी आते दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बदमाश वहां से भागने लगे। भागते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने राहुल नाम के घायल बदमाश को गिरफ्तार किया। दूसरे बदमाश, जिसका नाम मनीष कुमार है, उसे पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

End of Feed