नोएडा

Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट, 2 सगे भाइयों की मौत

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे से दो भाइयों की मौत हो गई।

Image

Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट, 2 सगे भाइयों की मौत

नोएडा: जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात रबूपुरा थाना क्षेत्र की है जब रामपाल (50) और उनका छोटा भाई ब्रह्मपाल (48) मोटरसाइकिल से अपने घर दनकौर जा रहे थे। थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात ट्रोला चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article