नोएडा में स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी, स्कॉलरशिप के बहाने वसूली; गिरफ्तार

नोएडा में स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। स्कॉलरशिप के बहाने छात्रों से वसूली की जाती थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने स्कूल और कॉलेजों में बच्चों के एडमिशन कराने के नाम पर कॉल करके धोखाधड़ी करने वाले गैंग के दो आरोपियों मोहम्मद रिजवान आलम और चिरंजीव को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी एबीसी बिल्डिंग टावर नंबर- 4 में बैठकर फर्जीवाड़ा कर छात्रों से एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे।

arrest

सांकेतिक फोटो।

फर्जी वेबसाइट बनाकर चला रहा था धंधा

बता दें कि इन लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों को कॉल करके नंबरों के आधार पर 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप एवं प्रत्येक एडमिशन पर एक लैपटॉप देने का लालच देते थे। शातिर छात्रों का डाटा, नाम और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जुगाड़ करते थे।

End of Feed