नोएडा

सावधान! नोएडा-गाजियाबाद में सुनसान जगह से चोरी हो रही गाड़ियां, 13 बाइक बरामद; तीन गिरफ्तार

Noida News: यूपी नोएडा और गाजियाबाद में सुनसान जगहों पर गाड़ी खड़ी करने से पहले सावधान हो जाएं, क्योंकि दोनों जगहों से कई वाहन चोरी होने का मामले सामने आए हैं। पुलिस ने नोएडा में तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 13 मोटरसाइकिल समेत दर्जनों चाबियां बरामद की हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Noida News: नोएडा की सेक्टर-58 थाना पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर विजय गौतम, आशीष उर्फ आशू और यासीन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 13 चोरी की मोटर साइकिल, 34 चाबियां (छोटी और बड़ी), वाहनों को काटने का सामान भी बरामद किया गया। यह गैंग नोएडा और गाजियाबाद में गाड़ियां चुरा कर छिपा देता था और बाद में कबाड़ी को बेच दिया करता था। पुलिस ने बताया कि शातिर अब तक 10 मोटरसाइकिल को काटकर कबाड़ियों को बेच चुके हैं।

गाड़ी चोरी गैंग का खुलासा

पुलिस ने बताया कि यह गैंग पुरानी गाड़ियों को चुराता था। यह गैंग गाड़ियों को नोएडा, गाजियाबाद और अन्य जगहों से चुराकर किसी सुनसान जगह पर छिपा देते थे। बाद में अलग-अलग पार्ट्स खोलकर और काटकर कबाड़ियों को बेच देते थे। बाइक से निकला लोहा और एल्यूमीनियम सस्ते दामों पर बेचा करते थे।

पहले से भी दर्ज हैं कई मामले

गैंग को एक मोटरसाइकिल के बदले दो से तीन हजार रुपए मिलते थे। जिसे गैंग के सदस्य नशे और मौज-मस्ती में खर्च करते थे। पूछताछ में शातिरों ने बताया कि अब तक उन्होंने 10 गाड़ियां कबाड़ियों को बेची है। तीनों आरोपी दादरी के रहने वाले हैं। विजय गौतम (26) पर 11, आशीष उर्फ आशू (24) पर 8 और यासीन (42) पर अलग-अलग थानों में 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके गैंग में और कौन-कौन शामिल हैं।

इनपुट-आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article