नोएडा

नोएडा में आज शादियों की भरमार, अक्षय तृतीया पर होंगे 10 हजार विवाह; इन रास्तों पर लग सकता है भारी जाम

Noida Traffic Update: आज अक्षय तृतीय के मौके पर नोएडा में 10 हजार शादियां होंगी। जिसके चलते जगह-जगह ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना है। जिससे जाम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी कर ली है। इसके लिए 50 से अधिक जगहों पर अतिरिक्त ड्यूटी के अलागा जगह-जगह 30 से अधिक ट्रैफिक मार्शल भी लगाए गए हैं।

Image

सांकेतिक फोटो

Noida Traffic Update: आज अक्षय तृतीया के मौके पर नोएडा में 10 हजार शादियां होने वाली है। जिसके चलते बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस के बाहर गाड़ियों की पार्किंग के चलते यातायात का दबाव बढ़ा रहेगा। इसके अलावा अक्षय तृतीया के मौके पर सोने-चांदी के गहने खरीदना लोग शुभ मानते हैं। ऐसे में आज गौतमबुद्ध नगर के 200 से अधिक बाजारों में लोग खरीदारी करने के लिए निकलेंगे। जिस कारण बाजारों में सुबह से शाम तक भीड़ रहने वाली है। ऐसे में यातायात बाधित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी तैयारी कर ली है।

30 से अधिक ट्रैफिक मार्शल की तैनाती

अक्षय तृतीया के मौके पर नोएडा में यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे। इसके लिए पुलिस ने 50 से अधिक जगहों पर अतिरिक्त ड्यूटी लगाई है। साथ ही जगह-जगह पर 30 से ज्यादा ट्रैफिक मार्शल भी तैनात किए गए हैं। अतिरिक्त ड्यूटी लगाने और ट्रैफिक मार्शल को तैनात करने के लिए जाम लगने वाले महत्वपूर्व प्वाइंट्स भी चिह्नित कर लिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन पार्किंग और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी की है।

इन जगहों पर होंगे ट्रैफिक मार्शल तैनात

नोएडा में आज सेक्टर 18, सेक्टर 51, नोएडा सेवन एक्स क्षेत्र, छिजारसी-बहलोलपुर, हौशियापुर, भंगेल और हरौला में ट्रैफिक मार्शल तैनात रहेगी। वहीं ग्रेटर नोएडा में डोमिनोज गोल चक्कर, नॉलेज पार्क और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति, तीन मूर्ति, गौर गोल चक्कर समेत कस्बा देहात में भी ट्रैफिक मार्शल की तैनाती की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर डायवर्जन भी लागू किया जा सकता है।

ट्रैफिक नियम का पालन न करने पर कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा। अगर गलत पार्किंग के चलते यातायात बाधित होता है, तुरंत चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन को भी सीज कर लिया जाएगा। इसके अलावा लेन चेंज करने वाले वाहन चालकों के लिए भी पुलिस कड़ा रुख अपनाएगी।

इन जगहों पर ट्रैफिक जाम होने के आसार

  • नोएडा में सेक्टर-71 अंडरपास से सेक्टर-34 आवागमन का रास्ता
  • सेक्टर-73 से पर्थला के बीच, सेक्टर-51 में केंद्रीय विहार के सामने
  • सेक्टर-51-52 मार्ग पर दोनों ओर जाम की आशंका
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किसान चौक से होते हुए विजयनगर जाने वाली रोड
  • ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर-दादरी रोड पर तिलपता के करीब
  • ग्रेटर नोएडा में हेरिटेज क्लब के करीब 105 मीटर रोड, गोल्फ कोर्स गोल चक्कर, जीटी रोड, दादरी, ग्रेनो आदि
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article