लखनऊ

यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी! शादी के 10 दिन पहले जमाई संग हुई फरार; थाने आकर कहीं ये बात...

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक 25 वर्षीय युवक अपनी शादी के 10 पहले ही सास के साथ फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को सास और दामाद पुलिस के पास आए, जहां महिला ने कुबूल किया कि वह अपनी मर्जी से गई थी।

Image

गोंडा में फरार हुए सास-दामाद पहुंचे थाना

Gonda Saas Damad Love Story: उत्तर प्रदेश में सास-बहु की लव स्टोरी का एक और मामला सामने आया है। गोंडा जिले में 25 वर्षीय युवक अपनी सास के साथ फरार हो गया। उसकी शादी 10 दिन बाद ही होने वाली थी। सास और होने वाले दामाद के फरार होने के बाद परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को महिला अपने होने वाले दामाद के साथ दुबौलिया थाने पहुंच गई। जहां उसने पुलिस के सामने कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी।

सास के साथ मोबाइल पर होती थी बातचीत

खोड़ारे थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी करीब चार महीने पहले बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। उन्होंने बताया कि इस बीच युवक और उसकी होने वाली सास के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि शुरू में परिजनों ने इस बात पर गौर नहीं किया लेकिन जब बातचीत का सिलसिला बढ़ा और लड़की की मां व होने वाले दामाद के बीच नजदीकियां दिखने लगीं, तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ की हालिया घटना से सबक लेते हुए लड़की के घर वालों ने तुरंत शादी तोड़ दी और लड़की का रिश्ता कहीं और तय कर दिया लेकिन युवक और महिला के बीच संपर्क बना रहा।

9 मई को होने वाली थी शादी

थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने बेटी की शादी की नई तारीख 9 मई को तय की थी, लेकिन उससे पहले ही बीते शनिवार को युवक और महिला लापता हो गए। अधिकारी ने बताया कि महिला के परिजनों ने पहले अपने स्तर से उन्हें खोजने की कोशिश की लेकिन जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली और युवक की तलाश शुरू कर दी।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article