नोएडा

सवारी बनकर ई-रिक्शा लूटने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, लूट का माल हुआ बरामद

नोएडा के थाना फेज 1 में पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा है। तीनों ने सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास एक रिक्शा चालक के साथ मारपीट करके उसका रिक्शा और मोबाइल लूट लिया था। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पांव में गोली लगी है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Image

पुलिस के साथ घायल आरोपी

Photo : Times Now Digital

Noida News: नोएडा के थाना फेज 1 की पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान तीन बदमाशों को दबोचा है। तीनों बदमाशों पर ई रिक्शा चालक से लूट और मारपीट का आरोप था। इनके पास से लूट का सारा माल बरामद किया गया है। पुलिस अब इनका आपराधिक इतिहास जानने की कोशिश कर रही है। दो बदमाशों के पांव में गोली लगी है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

नोएडा के थाना फेज-1 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ होने की घटना सामने आई है। चेकिंग के दौरान ई रिक्शा पर सवार तीन बदमाश भागे, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। गंदे नाले की तरफ भागते समय ई-रिक्शा पलट गया। खुद को फंसता देख उन्होंने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पांव में गोली लगी और तीसरा फरार गया। पुलिस ने तीसरे बदमाश को घेराबंदी करके पकड़ लिया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस सभी बदमाशों का आपराधिक इतिहास पता करने की कोशिश कर रही है। इनपर आरोप है कि कुछ दिनों पहले ये सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन के पास एक ई-रिक्शा पर सवारी बनकर बैठे थे। जिसके बाद इन्होंने चालक को किसी सुनसान जगह ले गए, जिसके बाद तीनों ने चालक के साथ मारपीट की थी और उसका मोबाइल, नकदी और ई रिक्शा छीन लिया था। ये सारा लूट का माल पुलिस ने बरामद कर लिया है और इनको गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article