Noida Authority Flat Scheme: नोएडा प्राधिकरण की ओर से एक अहम सूचना दी गई है। ग्रेटर नोएडा के बाद अब नोएडा प्राधिकरण ने भी 338 फ्लैट की योजनाओं के लिए आवेदन की डेट को बढ़ा दिया है। अब फ्लैट के लिए लोग 21 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी अपनी 166 भूखंड योजना के लिए आवेदन की अंतिम डेट बढ़ाकर 13 फरवरी की है। अगर आप नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अपना घर बसाने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है।
नोएडा प्राधिकरण की ओर से फ्लैट स्कीम में आवेदन करने के लिए तिथि बढ़ाकर 21 फरवरी की गई (फाइल फोटो)
बता दें कि, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनते देखने के बाद लोगों ने हाईटेक शहर गौतमबुद्धनगर में अपना घर बसाने का सपना देखना भी शुरू कर दिया है। लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा यमुना अथॉरिटी के क्षेत्र में भी अपना घर बसाना चाहते हैं। इसके लिए लोग लगातार प्राधिकरण की स्कीम के आने का इंतजार कर रहे हैं।
