Seema Haider: लप्पू सा सचिन...कहकर सुर्खियों में आई मिथिलेश भाटी के समर्थन में वकीलों की टीम,कह दी ये बड़ी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 17, 2023, 09:49 PM IST

Sachin Seema News: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और उसका प्रेमी बताया जा रहा सचिन मीना पिछले दो महीने से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में रहने वाले सचिन अपने पड़ोसियों के बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

सीमा हैदर और उसका प्रेमी सचिन की प्रेम कहानी के बीच मिथिलेश भाटी भी सुर्खियों में हैं, उनके एक बयान से घमासान मचा हुआ है जिसमें उन्होंने सचिन को लेकर कहा था कि-लप्पू सा सचिन.. इसको लेकर उन्हें लीगल नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है वहीं वकीलों की टीम मिथिलेश के समर्थन में सामने आ गई है।

वकीलों ने ऐलान कर दिया है अगर, नोटिस भेजा गया तो वो फ्री में केस लड़ेंगे और वो सीमा के साथ हैं, गौर हो कि मिथलेश भाटी ने कहा था कि लीगल का जवाब लीगल से दिया जाएगा। मेरी मंशा गलत नहीं थी कुछ कहने की और गांव की भाषा में मैंने बोल दिया लप्पू और झींगुर, हमको मानहानि का नोटिस दे रहे हैं सीमा बाहर से अवैध तरीके से आई उसका कुछ नहीं।

End of Feed