Noida Boiler Blast: नोएडा स्थित एक कंपनी में शनिवार की सुबह दो धमाके हुए जिसमें कंपनी के 20 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नोएडा सेक्टर-63 में सी-122 स्थित ‘विंडसर कंपनी’ में यह हादसा हुआ। शनिवार की सुबह कपड़े प्रेस करने का काम हो रहा था, उसी दौरान दो स्टीम बॉयलर फट गए। धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग के शीशे तक टूट गए। इस हादसे में पांच महिलाओं समेत कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। सबको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने ये जानकारियां दीं। प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-63 में सी-122 स्थित ‘विंडसर कंपनी’ में यह हादसा उस वक्त हुआ जब कपड़ों को प्रेस करने का काम किया जा रहा था। उनके मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि इमारत के शीशे टूट गए और दीवारों में दरार आ गई।
इस हादसे में पांच महिलाओं समेत कम से कम 20 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि मौके पर अधिकारी मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।
(इनपुट-भाषा)
