Noida Road Accident : नोएडा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने एक ई रिक्शा को उड़ा दिया, जिसमें सवार पांच में से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल , बीएमडब्ल्यू में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया जिसके तलाश में पुलिस जुटी हुई है। हादसा थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में हुआ है।
नोएडा बीएमडब्ल्यू ई रिक्शा एक्सीडेंट
