Noida Metro: नोएडा मेट्रो प्रशासन की पहल, अब इस तारीख से फ्री में मिलेंगे स्मार्ट कार्ड, जानिए वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 12:40 PM IST

NMRC News: नोएडा मेट्रो प्रशासन की ओर से शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। 26 जनवरी से 4 फरवरी 2023 तक मेट्रो का स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए पैसे नहीं देने होंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर यह फैसला लिया गया है। स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए पहले मेट्रो की ओर से पैसे लिए जाते थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर लिया गया निर्णय
  • 26 जनवरी से एनएमआरसी मुफ्त में देगी मेट्रो का स्मार्ट कार्ड
  • 10 दिनों तक फ्री में दिया जाएगा स्मार्ट कार्ड

Noida News: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की तरफ से शहर को लोगों को आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर एक तोहफा दिया जाएगा। नोएडा मेट्रो की सवारियों को दस दिन तक स्मार्ड कार्ड खरीदने पर छूट दी जा रही है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के दिन से 4 फरवरी 2023 तक स्मार्ट कार्ड मुफ्त में मिलने वाला है। आम दिनों में स्मार्ट कार्ड को लेने के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होता है।

Noida Metro News

नोएडा मेट्रो में 26 जनवरी से 4 फरवरी तक फ्री में मिलेंगे स्मार्ट कार्ड (फाइल फोटो)

एनएमआरसी की योजना का लाभ आमजन सीधे तौर पर उठा सकेंगे। इसके लिए किसी तरह का नियम नहीं बनाया गया है। सभी को सामान्य रूप से कार्ड लेने की छूट दी जाएगी।

End of Feed