नोएडा

Noida News: कैसा ये इश्क है! टीचर को हुआ नाबालिग छात्र से प्यार, दोनों फरार, दर्ज हुई एफआईआर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 02:36 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-113 से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला टीचर अपने नाबालिग छात्र के साथ फरार हो गई है। नाबालिग छात्र के पिता ने टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, टीचर उस नाबालिग छात्र से प्यार करती है।

Image

नोएडा में ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर 16 साल के नाबालिग छात्र को लेकर हो गई फरार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र का है मामला
  • 6 महीने से महिला टीचर पढ़ा रही थी नाबालिग छात्र को ट्यूशन
  • नाबालिग के पिता ने टीचर के खिलाफ दर्ज कराया है मामला


Noida News: गौतमबुद्धनगर में प्यार की एक अजीबोगरीब दास्तां सामने निकलकर आई है। इस दास्तां के मुताबिक, एक टीचर को अपने नाबालिग स्टूडेंट से ही प्यार हो गया। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ गया कि टीचर और स्टूडेंट दोनों ही गायब हो गए हैं। अब लड़के के पिता ने महिला टीचर के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में जाकर मुकदमा लिखवा दिया है।

बता दें कि, पुलिस से छात्र के पिता ने गुहार लगाई है कि उसके नाबालिग बेटे को ढूंढ कर वापस लाया जाए। पुलिस ने प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली है। टीचर और नाबालिग स्टूडेंट की तलाश की जा रही है।

ये है पूरा प्रकरण

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि, महिला टीचर के पास किशोर लगभग 6 महीने पहले से ट्यूशन पढ़ने जाता था। जहां दोनों के बीच प्रेम -प्रसंग हो शुरू हो गया। ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर की उम्र 22 साल है। लड़के की उम्र 16 साल बताई जा रही है। अब छात्र के पिता ने टीचर के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज करवाया है। सेक्टर-113 के थानाध्यक्ष प्रमोद प्रजापति ने बताया है कि, थाना क्षेत्र में रहने वाले नाबालिग छात्र के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि, 16 वर्षीय बेटा कॉलोनी में ही रहने वाली महिला टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था। जहां पर महिला टीचर को उनके बेटे से प्यार हो गया। पुलिस को शुरूआती जांच में यह पता चला है कि, महिला टीचर नाबालिग छात्र से प्यार करती है। दोनों की तलाश में पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही है।

चाची के घर जाने की बात कहकर निकला था नाबालिग

जानकारी के लिए बता दें कि, छात्र के पिता ने जानकारी देते हुए बताया है कि, उनका बेटा 15 जनवरी की दोपहर को अपनी चाची के घर पर जाने की बात कहकर निकल गया था। इसके बाद से घर वापस नहीं आया। उसके दोनों फोन नंबर भी स्वीचऑफ आ रहे हैं। पिता का आरोप है कि ट्यूशन टीचर उनके बेटे को अगवा करके कहीं फरार हो गई है। नाबालिग छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article