नोएडा: खराब प्रदर्शन पर गिरी गाज, 6 चौकी प्रभारी निलंबित

नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने खराब प्रदर्शन के आरोप में 6 चौकी प्रभारियों को सस्पेंड कर दिया। दनकौर, रबूपुरा, नॉलेज पार्क और इकोटेक-तीन थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

नोएडा : गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को छह चौकी प्रभारियों को ‘खराब प्रदर्शन’ के आरोप में निलंबित कर दिया। चार थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। यह कार्रवाई आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर चर्चा के लिए आयोजित समीक्षा बैठक के बाद की गई। लक्ष्मी सिंह ने कहा, “यह पाया गया कि दो महीनों में लगभग कोई कार्य नहीं किया गया। (यह) उनके खराब कामकाज के साथ-साथ उच्च अधिकारियों और विभागीय नियमों के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन दर्शाता है।

Noida Police

नोएडा पुलिस (फाइल फोटो)

तीन थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस

दनकौर, रबूपुरा, नॉलेज पार्क और इकोटेक-तीन थाना प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि मुहर्रम के दौरान किसी भी तरह की हिंसा न हो। बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि कांवड़ यात्रा के मार्ग का सर्वेक्षण किया जाए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को अवैध खनन के खिलाफ एक सप्ताह तक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

End of Feed