नोएडा

नोएडा में आज उपराष्ट्रपति और राज्यपाल का दौरा, शहर के इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन लागू

नोएडा में 23 और 24 जून को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन के चलते यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-62, एलिवेटेड रोड, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

Image

उपराष्ट्रपति का नोएडा दौरा

Photo : Times Now Digital

Noida Traffic Advisory: नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 23 और 24 जून को वीआईपी मूवमेंट के मद्देनज़र कुछ प्रमुख इलाकों में अल्पकालिक यातायात डायवर्जन की घोषणा की है। यह व्यवस्था उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दौरे को देखते हुए की गई है, जो इन दोनों दिनों में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शहर में रहेंगे।

डायवर्जन का प्रभाव नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई महत्वपूर्ण मार्गों पर पड़ेगा, जिनमें सेक्टर-62, सेक्टर-60 अंडरपास चौक, एलिवेटेड रोड, सेक्टर-18, सेक्टर-37, सेक्टर-44 गोलचक्कर, चरखा गोलचक्कर, मयूर स्कूल गोलचक्कर, सेक्टर-126, चिल्ला बॉर्डर/डीएनडी, फिल्म सिटी, महामाया फ्लाईओवर, गलगोटिया कट, एक्सपोमार्ट गोलचक्कर, परी चौक, आईएफएस विला गोलचक्कर और शारदा गोलचक्कर शामिल हैं।

हालांकि, आपातकालीन वाहनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उन्हें सुरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुँचाया जाएगा। नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है, ताकि अनावश्यक देरी से बचा जा सके। यदि किसी को यातायात संबंधी समस्या या जानकारी चाहिए हो, तो वह हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकता है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article