नोएडा

नोएडा पुलिस में बड़ा फेरबदल; लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज, कमिश्नर ने कसी सख्ती की लगाम

Noida News Today (नोएडा की खबर): गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने हाल ही में क्राइम मीटिंग में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। SHO एक्सप्रेसवे और SO नॉलेज पार्क को पद से हटाया गया, जबकि अन्य को नोटिस और चेतावनी दी गई।

Image

नोएडा पुलिस में बड़ा बदलाव (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Noida News: गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने हाल ही में अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की, जिसमें उन्होंने कुछ अफसरों की लापरवाही और हीलाहवाली रवैये पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान कार्रवाई करते हुए SHO एक्सप्रेसवे राघवेंद्र सिंह को उनके पद से हटा दिया गया और उन्हें RTS से सम्बद्ध कर दिया गया। वहीं, खनन की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई न करने के कारण SO नॉलेज पार्क विपिन कुमार को भी हटा दिया गया।

इसके अलावा SHO दनकौर, रबूपुरा, नॉलेज पार्क और ईकोटेक-3 को कड़ी चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बैठक में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। अवैध खनन के खिलाफ एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाकर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश ADCP (L/O) को दिए गए हैं। साथ ही, थानों और चौकियों पर तय समय पूरा कर चुके अधिकारियों और कर्मचारियों के 15 दिनों के अंदर ट्रांसफर का आदेश भी जारी किया गया है। आगामी मोहर्रम और कांवड़ यात्रा जैसे त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारी और सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article