ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कल रास्ते बंद, जानें क्या है कारण

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बुधवार रात को 1 बजे से साढ़े चार बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस अवधि में 220 केवी लाइन की ओवरहेड लाइन डालने और तार बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

Noida Traffic Update: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बुधवार को रास्ते बंद रहेंगे। इस रोड पर बुधवार रात 1 बजे से 4:30 बजे तक यातायात के लिए रास्तों में बदलाव किया गया है। इस दौरान विद्युत निगम ओवरहेड लाइन डालने और तार बदलने का काम करेगा। जिसके चलते इस रास्ते पर कुछ घंटों के लिए यातायात प्रभावित रहेगा। इस कारण इस रास्ते से जाने वाले वाहन चालकों वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।

Greater Noida Expressway

सांकेतिक फोटो

ओवरहेड लाइन बिछाने के कारण रास्ता रहेगा बंद

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड विद्युत पारेषण खंड प्रथम सेक्टर-20 की ओर से 26 मार्च की रात को बिजली का काम किया जाएगा। इस दौरान 220 केवी लाइन की ओवरहेड लाइन को सेक्टर-45 सबस्टेशन से सेक्टर-132 सिफी डाटा सेंटर तक बिछाने का काम होगा। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने रास्तों में बदला किया है। सेक्टर-98-100-104 तिराहा और एक्सप्रेसवे की डबल सर्विस रोड से सेक्टर-45 आम्रपाली चौकी की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को वैक्लपिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।

End of Feed