2047 तक कैसा होगा भारत? राष्ट्र निर्माण पर स्वामी सतीशाचार्य और RSS प्रमुख ने की चर्चा, मोहन भागवत ने कही ये बात

नोएडा में एक शादी समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख और आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य महाराज ने 2047 के विजन पर बात की। उन्होंने कहा कि विश्व की अग्रणी शक्ति बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा।

नोएडा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत की एक तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही। इस तस्वीर में वे प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुलाकात के दौरान यह भी चर्चा हुई कि भारत को 2047 तक विश्व की अग्रणी शक्ति बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा। इस बात पर सहमति जताई कि विकसित भारत का मतलब केवल आर्थिक प्रगति नहीं है, बल्कि एक ऐसा समाज बनाना भी है जो आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और नैतिक मूल्यों से समृद्ध हो।

RRS Cheaf Mohan Bhagwat Met Jagadguru Swami Satishacharya Ji

स्वामी सतीशाचार्य-मोहन भागवत (फोटो-ट्विटर)

नोएडा में आयोजित एक शादी समारोह में स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज से हुई इस मुलाकात के दौरान मोहन भागवत ने राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और समाज के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार चर्चा की। जानकारी के अनुसार यह मुलाकात एक निजी कार्यक्रम के दौरान हुई थी। भारतीय संस्कृति में गुरु के चरण स्पर्श करना सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। इसी परंपरा का पालन करते हुए मोहन भागवत ने स्वामी सतीशाचार्य जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने के बाद यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गई।

End of Feed