नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। छोलस गांव में शनिवार को तेज बारिश में एक घर की छत गिरने से सात लोग मलबे में दब गए जिनमें से चार की हालत गंभीर है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छोलस गांव के सैफ अली के मकान की छत तेज बारिश के कारण शनिवार को गिर गई। आनन-फानन में रेस्क्यू कर सभी को मलबे से बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
(प्रतिकात्मक फोटो)
यह भी पढ़ें- Himachal Heavy Rain: हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, 47 सड़कें बंद, 3 जिलों में बाढ़, 72 दिनों में 157 मौतें
ये लोग हुए घायल
उन्होंने बताया कि छत गिरने से सैफ अली (34), शकीला (50), अली खान(दो) , सोहन (4), शाहिद (34), शान (8) और तैमूर (3) मलबे में दब गए। उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर चार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिछले कई दिनों से दिन और रात में किसी भी समय बादल बरस रहे हैं, जिससे गर्मी से तो राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगे भी मॉनसूनी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
(इनपुट-भाषा)
