दिल्ली

कल का मौसम दिल्ली: दिल्ली-NCR में भारी बारिश के आसार, सुहावना होगा रविवार; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई दिनों से रुक-रुक हो रही बारिश से रविवार को मौसम सुहावना रहेगा। कल हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Image

(प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi-NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में मॉनसूनी बारिश का दौर जारी है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा-पंजाब समेत पहाड़ी राज्यों में बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है। हालांकि, पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड में तेज वर्षा के कारण बाढ़ का खतरा बना हुआ है। कई जगह लैंडस्लाइड होने से सड़कें बंद हैं। लेकिन, राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बारिश से थोड़ा गर्मी से राहत मिल रही है। एनसीआर में शनिवार की सुबह सुहावनी रही और इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। इसने बताया कि दिल्ली में शनिवार को आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसी तरह नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद समेत गुरुग्राम में भी बारिश के आसार हैं। इन शहरों में भी मौसम बेहद सुहावना है। लोग दिन में उमस और गर्मी से थोड़ी राहत है।

नियंत्रण में प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 70 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article