नोएडा

आत्महत्या के इरादे से बिल्डिंग की 28वीं मंजिल पर चढ़ा युवक, वीडियों में देखें पुलिसकर्मियों ने कैसे बचाई जान

Noida Suicide Attempt: नोएडा में निर्माणाधीन गोदरेज टॉवर की 28वीं मंजिल पर एक युवक आत्महत्या करने के लिए चढ़ गया। पुलिसकर्मियों ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और सही समय पर उसे खींचकर जान बचा ली। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है।

Image

पुलिसकर्मियों ने युवको को आत्महत्या करने से रोका

Suicide Attempt in Noida: नोएडा में पुलिस ने अपनी सूझबूझ से एक युवक को सुसाइड करने से बचा लिया। आत्महत्या करने के लिए युवक एक बिल्डिंग की 28वीं मंजिल पर चढ़ा था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया और उसे अपनी बातों में उलझाकर उसकी जान बचा ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

निर्माणाधीन गोदरेज टॉवर की 28वीं मंजिल पर चढ़ा युवक

यह घटना नोएडा के सेक्टर-43 में स्थित निर्माणाधीन गोदरेज टॉवर की है। जिसकी 28वीं मंजिल पर युवक आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। पीआरवी 3831 पर तैनात पुलिसकर्मी मुख्य आरक्षी विवेक और मनोज कुमार ने युवको से बातचीत शुरू की। उन्होंने युवक को भावनात्मक रूप से संभाला और उसे सुसाइड करने से रोकने के लिए मनाने की कोशिश की।

युवक की काउंसलिंग कराई जा रही

पुलिसकर्मियों ने युवक को अपनी बातों में उलझा लिया। इसी दौरान युवक को सही समय पर खींचकर उसे आत्महत्या करने से रोक लिया और उसकी जान बचा ली। फिलहाल युवक की काउंसलिंग करवाई जा रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि युवक खुद की जान लेने की कोशिश क्यों कर रहा था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों की बहादुरी और सूझ-बूझ की बहुत तारीफ हो रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article