गौतमबुद्ध नगर में ट्रैफिक अव्यवस्था पर बड़ी कार्रवाई; एसीपी निलंबित, डीसीपी को नोटिस, कई पुलिसकर्मी दंडित

गौतमबुद्ध नगर में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सख्त कदम उठाए हैं। लापरवाही के कारण कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई, जिससे यातायात सुधार की दिशा में कड़े फैसले लिए गए हैं।

Gautam Budh Nagar News: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ट्रैफिक व्यवस्था की खामियों की समीक्षा की, जिसके बाद कार्रवाई की गई। लापरवाही के कारण डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया, जबकि एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार को निलंबित कर दिया गया और विभागीय कार्रवाई के लिए लखनऊ मुख्यालय को पत्र भेजा गया।

Strict action on traffic chaos in Gautam Buddha Nagar

गौतमबुद्ध नगर में ट्रैफिक अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई (सांकेतिक फोटो)

इसके अलावा, 1 टीआई और 2 टीएसआई पर भी कार्रवाई की गई, साथ ही 5 मुख्य आरक्षी और 4 आरक्षियों को अर्दली रूम में दंडित किया गया। ट्रैफिक में लगातार गड़बड़ियों के कारण बार-बार जाम और अतिक्रमण की समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिस पर नियंत्रण पाने के लिए यह सख्त कदम उठाए गए हैं।

End of Feed