नोएडा

नवी मुंबई में महिला की हत्या का मामला, नोएडा STF ने किया दो संदिग्धों को गिरफ्तार

नवी मुंबई में एक महिला की हत्या के मामले में कथित रूप से संलिप्त दो आरोपियों को शनिवार को विशेष कार्य बल (एसटीएफ), नोएडा इकाई ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की।

Image

नोएडा STF ने किया दो संदिग्धों को गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

नवी मुंबई में एक महिला की हत्या के मामले में शामिल दो संदिग्धों को नोएडा की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह, जो हरियाणा के फतेहाबाद के निवासी हैं। इन्हें गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर इलाके में घंटा गोल चक्कर से पकड़ा गया।

इस घटना के संबंध में नवी मुंबई के NRI सागरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या की सजा) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। एसटीएफ नोएडा फील्ड यूनिट के एडिशनल एसपी राज कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुखप्रीत (24) ने खुलासा किया कि उसने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई का रुख किया था।

पांच लाख रुपये की सुपारी

एडिशनल एसपी के अनुसार, सुखप्रीत अपने मामा के बेटे गुरप्रीत के साथ रह रहा था, जहां उसकी मुलाकात गाजियाबाद की एक महिला से हुई, जो नवी मुंबई में सैलून चलाती थी। जांच में यह सामने आया कि सैलून मालिक ने कथित तौर पर दोनों को एक अन्य महिला की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने आगे बताया कि इस हत्या की साजिश मृत महिला के पति के इशारे पर रची गई थी।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article